• This page, अगर आपको MassNotify से COVID व्यक्ति के संपर्क में आने की सुचना मिली है तो क्या करें|, is   offered by
  • Department of Public Health

अगर आपको MassNotify से COVID व्यक्ति के संपर्क में आने की सुचना मिली है तो क्या करें|

यदि आपको MassNotify से एक्पोज़र की अधिसूचना प्राप्त हुई है, तो कार्रवाई का सबसे सर्वोत्तम तरीका है अपने परिवार, दोस्तों और समुदाय की सुरक्षा में सहायता करने के लिए COVID-19 के लिए जांच कराएं।

संपर्क में आने की सुचना के बारे में

यदि आपको MassNotify एक्सपोज़र अधिसूचना प्राप्त हुई है, तो आप हाल ही में जिस MassNotify उपयोगकर्ता, के निकट थे, उसने रिपोर्ट किया है कि उनका COVID-19 के लिए परीक्षण सकारात्मक हुआ है।

यहाँआगेक्याकरनाहैवहदियागयाहै:

1.    मैसाच्युसेट्स लोक स्वास्थ्य विभाग अनुशंसा करता है कि आप एक COVID-19 जांच करवा लें।  यह आपके परिवार, दोस्तों और समुदाय की रक्षा करने में मदद करता है। 

2.    आपको संपर्क में आने (एक्सपोज़र) की तिथि के लगभग 6 दिन बाद एक जांच करवानी चाहिए, और यदि आप में एक्सपोज़र के बाद 10 दिनों में किसी भी समय COVID-19 के लक्षण विकसित होते हैं, तो आपको फिर से एक जांच करवा लेनी चाहिए। यदि आपको एक्सपोजर अधिसूचना प्राप्त हुई है, तो आपकी एक्सपोजर तिथि आपके फोन की सेटिंग के एक्सपोजर अधिसूचना अनुभाग में शामिल है। आप इसका उपयोग परीक्षण कब किया जाए इसकी गणना करने के लिए कर सकते है। परीक्षण के बारे में अधिक जानने के लिए यहां क्लिक करें। 

यदि आप तुरंत जांच नहीं करवा सकते हैं, तो दूसरों की सुरक्षा के लिए सावधानी बरतें, जैसे मास्क पहनना और अपने घर से बाहर के लोगों के साथ संपर्क सीमित करना, और COVID-19 के लक्षणों की निगरानी करना। यदि आप में किसी भी समय COVID-19 के लक्षण विकसित होते हैं, तो कृपया एक जांच करवा लें और घर पर ही रहें ताकि आप अन्य लोगों में बीमारी को न फैलाएं। 

यदि आप या आपका कोई प्रिय व्यक्ति गंभीर बीमारी (55 वर्ष से अधिक या कुछ अंतर्निहित स्थितियों के साथ) के जोखिम में है, तो भविष्य में किसी भी समय COVID-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण करने पर उपचार के विकल्प उपलब्ध हैं। यदि आप गंभीर बीमारी के जोखिम में हैं, तो मैसाचुसेट्स डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक हेल्थ आपके उपचार विकल्पों के बारे में जानने के लिए सकारात्मक परीक्षण के तुरंत बाद अपने डॉक्टर को बुलाने की सलाह देता है।

मुझे कैसे पता चलेगा कि मुझे COVID-19 के लिए जांच करवाने की आवश्यकता है? मुझे किस प्रकार की जांच करवानी चाहिए?

मैसाचुसेट्सडिपार्टमेंटऑफपब्लिकहेल्थनेसिफारिशकीहैकिकार्रवाईकासबसेअच्छातरीकाहै COVID-19 केलिएपरीक्षणकरवाना।परीक्षण के बारे में अधिक जानने के लिए यहां क्लिक करें। 

  • यदि आप COVID-19 के संपर्क में आए हैं या कोई लक्षण हैं, तो यह अनुशंसा की जाती है कि आप अपने टीकाकरण की स्थिति की परवाह किए बिना, COVID-19 जांच करवा लें।
  • दो प्रकार की COVID-19 जांचें हैं जो जनता के लिए उपलब्ध हैं: रैपिड एंटीजन जांच, जो टेक-होम टेस्ट के रूप में उपलब्ध हैं और स्वयं द्वारा की जा सकती हैं, और पीसीआर (PCR) जांच, जो कॉमनवेल्थ स्टॉप द स्प्रेड जैसे जांच स्थलों पर उपलब्ध हैं।
  • DPH अनुशंसा करता है कि उन व्यक्तियों को जिन्हें COVID के लक्षण हैं और रैपिड एंटीजन जांच में नकारात्मक आते हैं, उन्हें दूसरों से अलग (isolate) हो जाना चाहिए और या तो एंटीजन जांच दोहरानी चाहिए या 24-48 घंटों में PCR जांच करवानी चाहिए, यदि वे लक्षण प्रदर्शित करना जारी रखते हैं।

अभी मैसाचुसेट्स में नहीं रह रहे हैं? मासनोटिफाई (MassNotify) प्रौद्योगिकी अन्य अमेरिकी राज्यों की एक्सपोजर अधिसूचना सेवा के अनुकूल है। COVID-19 के संपर्क में आने के बाद अगले चरणों के बारे में राज्य या देश के स्थानीय लोक स्वास्थ्य प्राधिकरण से संपर्क करें।

मैं अपनी एक्सपोजर तिथि कैसे निर्धारित करूं?

यदि आपको मासनोटिफाई एक्सपोज़र सूचना प्राप्त हुई है, तो आप अपनी एक्सपोज़र (संपर्क की) तिथि का उपयोग जांच कब करवानी है इसकी गणना करने के लिए कर सकते हैं। आपको संपर्क में आने (एक्सपोज़र) की तिथि के लगभग 6 दिन बाद एक जांच करवानी चाहिए, और यदि आप में एक्सपोज़र के बाद 10 दिनों में किसी भी समय COVID-19 के लक्षण विकसित होते हैं, तो आपको फिर से एक जांच करवा लेनी चाहिए।

  • Apple उपयोगकर्ताओंकेलिए: आपकी एक्सपोजर तिथि आपकी आईफोन सेटिंग्स में शामिल है। सेटिंग्स में जाएं, फिर एक्सपोजर नोटिफिकेशन (अधिसूचना) पर जाएं। आपकी एक्सपोज़र तिथि स्क्रीन के शीर्ष पर "COVID-19 वायरस के संभावित जोखिम" के तहत नोट की गई है।
  • Android उपयोगकर्ताओंकेलिए: आपकी एक्सपोज़र तिथि आपकी Android सेटिंग में शामिल है। सेटिंग में जाएं, फिर "Google", फिर "COVID-19 एक्सपोजर नोटिफिकेशन।" आपकी एक्सपोज़र तिथि स्क्रीन के शीर्ष परसंभावित COVID-19 एक्सपोज़रके तहत नोट की गई है।

मुझे एक्सपोज़र अधिसूचना क्यों मिली?

  • एक MassNotify उपयोगकर्ता, जो आप हाल ही में निकट थे, उन्होंने रिपोर्ट किया है कि उनका COVID-19 परीक्षण सकारात्मक हुआ है। जब आप आस-पास थे तब आपके फ़ोन ने पहले उस उपयोगकर्ता के साथ ब्लूटूथ के माध्यम से एक अनाम कोड साझा किया था। आपकी पहचान साझा नहीं की गई थी।
  • दो फोनों के बीच ब्लूटूथ सिग्नल की ताकत और अवधि के आधार पर, मैसाचुसेट्स डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक हेल्थ का मानना है कि यह संभावना है कि आप सकारात्मक परीक्षण वाले व्यक्ति द्वारा वायरस के संपर्क में आए थे।
  • यदि आपको एक्सपोजर अधिसूचना अलर्ट (चेतावनी) प्राप्त हुआ है, तो मैसाच्युसेट्स लोक स्वास्थ्य विभाग अनुशंसा करता है कि आप एक COVID-19 जांच करवा लें।  परीक्षण के बारे में अधिक जानने के लिए यहां क्लिक करें। 
  • हमारे अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों में MassNotify टूल और एक्सपोज़र नोटिफिकेशन के काम करने के तरीके के बारे में अधिक जानकारी शामिल है।

यदि आपके पास इस बारे में प्रश्न हैं कि COVID-19 के संपर्क में आने से आपके स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ सकता है, तो कृपया अपने स्वास्थ्य सेवा प्रदाता से संपर्क करें।

यदि आपको MassNotify के बारे में तकनीकी प्रश्न हैं, तो आप हमारे हेल्प डेस्क को massnotifyhelp@mass.gov पर ईमेल कर सकते हैं।

Help Us Improve Mass.gov  with your feedback

Please do not include personal or contact information.
Feedback